सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Five people died in a tragic road accident two are in critical condition in Kabirdham

कबीरधाम: दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर, ट्रक और कार में हुई जोरदार भिड़ंत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Oct 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में देर शाम भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। ये हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास हुआ है। 

Five people died in a tragic road accident two are in critical condition in Kabirdham
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में देर शाम भीषण सड़क हादसे में  पांच लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। ये हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास हुआ है। ट्रक व बोलेरो में जबरदस्त भिडंत हो गई। बोलेरो में बैठे पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल भी बेहोश हैं।

Trending Videos


मौके पर चिल्फी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है, घायलों को रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार एमपी कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। आज रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी,  जिसके लिए वे कार बुक करके बिलासपुर के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बंगाल के रहने वाले थे सभी

एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आज रविवार शाम 4.30 बजे चिल्फी धवईपानी के बीच अकलघरिया गांव के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे जिसमे से 03 महिला 01 पुरुष 01 बच्ची की मौत हो गई है। बाकी 05 लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग टूरिस्ट हैं जिनको आज रात में बिलासपुर से ट्रेन थी सभी लोग कलकत्ता बंगाल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed