सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Ganja worth more than 79 lakh 82 thousand rupees burnt to ashes in furnace of Bhilai Steel Plant in Kabirdham

Kabirdham: भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलकर राख हुआ 79 लाख 82 हजार से ज्यादा रुपये का गांजा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Feb 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इन सब की अनुमानित कीमत 79 लाख 82 हजार 258रुपए है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रेंज के अन्य जिलों से संबंधित मादक पदार्थों को भी विधिवत नष्ट किया गया।

Ganja worth more than 79 lakh 82 thousand rupees burnt to ashes in furnace of Bhilai Steel Plant in Kabirdham
नष्ट किया गया गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत विभिन्न प्रकरण में जब्त किए गए 338.325 किलो (3 क्विंटल से अधिक) गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में SMS-3, भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया। न्यायालय के आदेश पर इस नष्टीकरण प्रक्रिया में सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया। 

Trending Videos


इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इन सब की अनुमानित कीमत 79 लाख 82 हजार 258रुपए है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रेंज के अन्य जिलों से संबंधित मादक पदार्थों को भी विधिवत नष्ट किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर निरंतर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति व जिले को नशामुक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के तहत मादक पदार्थ के तस्करों व व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। कबीरधाम जिले के नागरिकों से यह अपील की गई है कि यदि उन्हें नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी या बिक्री के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस को सूचित करें। ताकि इस सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सके और समाज में शांति एवं सद्भावना बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed