सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   High speed Hiva truck hits bike rider young man dies on the spot truck driver absconded in Kabirdham

Kabirdham: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Dec 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के पंडरिया-बजाग स्टेट हाईवे स्थित ग्राम मुनमुना के पास दोपहर 12.30बजे हुआ है।

High speed Hiva truck hits bike rider young man dies on the spot truck driver absconded in Kabirdham
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के पंडरिया-बजाग स्टेट हाईवे स्थित ग्राम मुनमुना के पास दोपहर 12.30बजे हुआ है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार तूलाराम मरकार उम्र 35 निवासी ग्राम सिंगपुर जिला कबीरधाम की मौत हो गई। 

Trending Videos


सड़क पर ही युवक पड़ा हुआ था। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। युवक को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उसके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। दूसरी ओर घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी ली जा रही हैं। बता दें कि कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 में अब तक सबसे ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की मौत हुई है। इस साल 140 से अधिक लोगों की मौत हुई, जो कबीरधाम जिले बनने के 26 साल बाद सबसे ज्यादा हैं। कबीरधाम जिला का गठन मध्यप्रदेश राज्य के दौर में वर्ष 1998 में की गई। वर्ष 2024 में बढ़े सड़क हादसे से पुलिस-प्रशासन भी चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed