सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham head constable collected Rs 5 lakh each in name of getting jobs

ठग निकला वर्दी वाला: पुलिस में प्रधान आरक्षक ने नौकरी लगाने के नाम की ठगी, 5-5 लाख वसूले; एसपी से शिकायत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 May 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में पुलिस विभाग में तैनात प्रधान आरक्षक ने नौकरी लगाने के नाम पर 5-5 लाख वसूली की है। पीड़ितों ने एसपी से लिखित में शिकायत की है और न्याय मांगा है। 

Kabirdham head constable collected Rs 5 lakh each in name of getting jobs
थाना कोतवाली कबीरधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप पुलिस विभाग के एसआईबी विंग में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पर लगा है।

Trending Videos


तीन गोपनीय सैनिकों ने गंभीर आरोप लगाया है कि बहादुर सिंह मरावी ने आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये की वसूली की है। प्रधान आरक्षक ने विभागीय अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले आरक्षक पद पर नियुक्ति के आदेश थमाए, जो पूरी तरह से फर्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित सैनिकों ने सिटी कोतवाली कवर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच कर रही है। इस शिकायत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि, ऐसा पहली बार है कि खुद पुलिस विभाग के जवान ने नौकरी लगाए जाने के नाम पर ठगी किया है।

इस संबंध में कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र छवई ने बताया कि प्रधान आरक्षक द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र देने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed