{"_id":"69b2bdb452fb1166e60a4e05","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4040887-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का खेल, 11 प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त, प्रशासन की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : होटल-रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का खेल, 11 प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त, प्रशासन की सख्ती
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीमों ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट में दबिश देकर कार्रवाई की।
खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई किया
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीमों ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट में दबिश देकर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर कुल 11 प्रतिष्ठान से सिलेंडर जब्त किए गए और संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग के अनुसार कल 11 मार्च को हुई जांच में गोस्वामी रेस्टोरेंट से 2, कबीरधाम टी स्टॉल से 1, दंतेश्वरी होटल से 1 और शिवा होटल से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। वहीं, आज 12 मार्च गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान होटल तिरुपति रेस्टोरेंट व ढाबा से 2, एससीजी ढाबा एंड रेस्टोरेंट से 1, इस्माइल कैफे से 3, इको होटल फूड से 1, गुड्डू होटल से 1, जेठालाल चाय से 1 और जय बजरंग होटल से 1 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान होटल रॉयल सेलिब्रेशन, नारायणी, छप्पन भोग, डीएफसी कैफे और श्रीधर जोधपुरी रेस्टोरेंट की भी जांच की गई, लेकिन वहां घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं पाया गया।
घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कमर्शियल गैस पर अस्थायी रोक
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए होटल और रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू गैस की उपलब्धता आम उपभोक्ताओं के लिए प्रभावित न हो। जिला प्रशासन ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई किया- फोटो : credit