{"_id":"69b2c28faeeea2daec010d48","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4041411-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : अफीम की अवैध खेती के मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:51 PM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ में इन दिनों अफीम की अवैध खेती के मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। क्योंकि, माहभर के भीतर सबसे पहले दुर्ग व बलरामपुर जिले में अफीम की खेती के मामले सामने आए है। इस मामले में भाजपा से जुड़े लोगों की कथित संलिप्तता के विरोध में आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। तब बैरिकेड में ही चढ़कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने अफीम की अवैध खेती के मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामने आए इन मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। इन नशे के कारोबार से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों की इसमें भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।