{"_id":"69b27b09b2e5415ab803b563","slug":"video-kanpur-people-clashed-on-road-for-cylinder-the-situation-calmed-down-when-the-police-arrived-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिलेंडर के लिए सड़क पर भिड़े लोग, पुलिस पहुंची तो शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिलेंडर के लिए सड़क पर भिड़े लोग, पुलिस पहुंची तो शांत हुआ मामला
कानपुर में जिला प्रशासन के दावों के बावजूद रसोई गैस की किल्लत लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर न पहुंचने से लोग एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बुधवार को नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भागवत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई। चुन्नीगंज इलाके में गैस की आपूर्ति नहीं पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए, जिससे एजेंसी के बाहर भारी भीड़ लग गई और सिलेंडर लेने को लेकर धक्का-मुक्की व कहासुनी शुरू हो गई।
लोगों का आरोप था कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बुकिंग की व्यवस्था बंद होने से लोग सीधे एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। गैस की कमी के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों की चिंता बढ़ गई है और कई परिवारों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।