Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wedding bells to ring from Dev Uthani Ekadashi; over 4,000 weddings expected in the city

कानपुर: देवउठनी एकादशी से बजेगी शहनाई, शहर में चार हजार से ज्यादा शादियों का अनुमान

Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
सार

Kanpur News: 20 नवंबर से सहालग का दौर शुरू होगा। 21 को दो हजार से अधिक विवाह होंगे। होटल-लॉन से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग फुल है।

विज्ञापन
Kanpur: Wedding bells to ring from Dev Uthani Ekadashi; over 4,000 weddings expected in the city
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

दीपावली पर बाजारों में जमकर धनवर्षा के बाद अब शादियों का सीजन कारोबारियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं, 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह के दिन शहर में दो हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। नवंबर-दिसंबर की सहालग के लिए होटल, लॉन, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। इस बार शादियों में मेहमानों की संख्या बढ़ने के साथ खर्च करने का ट्रेंड भी लौट आया है।
विज्ञापन


शादी समारोहों के लिए लॉन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कैटरिंग की बुकिंग औसतन 450 से 500 मेहमानों के लिए कराई जा रही है। कोरोना काल के बाद जहां शादियों में 250 से 300 मेहमान बुलाने का चलन बढ़ा था, वहीं अब फिर से बड़े आयोजन होने लगे हैं। सुबह फेरे और रात में मेहमानों की खातिरदारी का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को शादियां होंगी। इस दौरान ऑटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना और सोना-चांदी के कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बड़े होटलों के शेफ बुला रहे लोग
शादी समारोहों को यादगार बनाने के लिए लोग जमकर खर्च कर रहे हैं। कई परिवार दिल्ली और मुंबई के बड़े होटलों में काम करने वाले शेफ को खास व्यंजन तैयार करने के लिए बुला रहे हैं। एक शादी पर औसतन पांच से आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

दो सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान
कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने बताया कि नवंबर-दिसंबर की सहालग के लिए शहर के होटल, लॉन, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट फुल हो चुके हैं। 20 नवंबर से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। 21 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन भी बड़ी संख्या में शादियां हैं। एक शादी पर औसतन पांच से आठ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार भगतानी ने बताया कि इस बार बड़ी शादियों के आयोजन हो रहे हैं। बड़े टेंट-पंडाल और उनसे जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ी है। नवंबर-दिसंबर में शहर में चार हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इससे कैटरिंग, होटल और गेस्ट हाउस कारोबार को फायदा मिलेगा। करीब दो सौ करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

 

चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी ने बताया कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का विधिवत पूजन कर उन्हें योगनिद्रा से जगाया जाएगा। 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

 

देवउठनी एकादशी : महत्वपूर्ण तिथियां और समय
- एकादशी तिथि प्रारंभ : 20 नवंबर 2026, सुबह 7:15 बजे।
- एकादशी तिथि समाप्त : 21 नवंबर 2026, सुबह 6:31 बजे।
- व्रत की तारीख : 20 नवंबर, शुक्रवार।
- वैष्णव एकादशी व्रत : 21 नवंबर, शनिवार।
- पारण का समय : 21 नवंबर को दोपहर 1:11 से 3:18 बजे तक।

 

एकादशी का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं। इसके साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस अवसर पर तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है, जो इस बार 21 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed