सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police launch major crackdown on cattle smuggling in Kabirdham arrest four accused

छत्तीसगढ़: कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस ने रेंगाखार से मलाजखंड की ओर ले जाते दो पिकअप वाहनों को रोका, जिसमें भरे सात मवेशी बरामद हुए।

Police launch major crackdown on cattle smuggling in Kabirdham arrest four accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप वाहन और सात मवेशी बरामद किए हैं।

Trending Videos


जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 13.50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला में रखवाया गया है। एसडीओपी कृष्णा कुमार चंद्राकर ने बताया कि गौ सेवकों की सूचना पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी07बीयू4598 और सीजी10एजे0274 को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि वाहनों में सात मवेशी क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे। इनमें एक भैंसा, तीन भैंसी, दो भैंस और एक पड़वा शामिल थे। आरोपी इन मवेशियों को कत्लखाने ले जाने के इरादे से रेंगाखार से मलाजखंड ले जा रहे थे। मलाजखंड मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित है।

गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें हरिराम मरकाम (35) निवासी बहेराखार पंडरिया थाना रेंगाखार शामिल है। दिनेश कुमार मेरावी (28) निवासी पंडरिया थाना रेंगाखार भी गिरफ्तार हुआ है। जनक राम सतनामी (33) निवासी बेदरची थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा है। गौतरिहा साहू (31) निवासी लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम है।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 शामिल हैं। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(2) भी लगाई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed