{"_id":"69b16d4693528cfd3708d0d4","slug":"kabirdhan-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4037489-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"'15 दिन बाद ठप हुआ सड़क का काम': कबीरधाम में PWD ऑफिस का घेराव, गुस्साए लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'15 दिन बाद ठप हुआ सड़क का काम': कबीरधाम में PWD ऑफिस का घेराव, गुस्साए लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 07:17 PM IST
Link Copied
आज बुधवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ऑफिस कवर्धा का घेराव किया। यहां प्राणखैरा, बशांपुर, धौरबंद गांव के ग्रामीणों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्राणखैरा-बशांपुर-धौरबंद तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस निर्माण की घोषणा किया था।
निर्माण कार्य शुरू होने के 10 से 15 दिन बाद कार्य बंद करा दिया गया है। जबकि, सड़क निर्माण की समय-सीमा अप्रैल तक निर्धारित है। ऐसे में समय में निर्माण पूरा होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। सड़क नहीं होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। घेराव के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली। लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।