फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Review of development works in Kabirdham: Deputy CM Vijay Sharma became strict on fertilizer, education and il

कबीरधाम में विकास कार्यों की समीक्षा: खाद, शिक्षा और अवैध शराब पर सख्त हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Sat, 25 Jul 2026 07:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को खाद वितरण, शिक्षा, अवैध शराब और राजस्व व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
Review of development works in Kabirdham: Deputy CM Vijay Sharma became strict on fertilizer, education and il
कलेक्ट्रेट ऑफिस में बैठक हुई - फोटो : credit

विस्तार

कबीरधाम जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। स्थानीय विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागवार समीक्षा करते हुए साफ कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों को खाद की उपलब्धता से लेकर अवैध शराब बिक्री, सरस्वती साइकिल योजना, राजस्व, श्रम और शिक्षा विभाग तक कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।कृषि विभाग की समीक्षा में विजय शर्मा ने कहा कि जिले के किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना नहीं पड़े। सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री और अवैध चखना दुकानों के खिलाफ नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरस्वती साइकिल योजना की समीक्षा में डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा कि साइकिलों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। वेंडर द्वारा उपलब्ध कराई गई साइकिलें निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरने के बाद ही स्वीकार की जाएं। गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों में तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और विभागीय दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने सभी पटवारियों की मुख्यालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर को आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को सभी विकासखंड मुख्यालयों में विशेष पंजीयन शिविर लगाकर अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराने को कहा गया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अन्यत्र अटैच किए गए शिक्षकों को तत्काल मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण सुविधा मिल सके।


बैठक में सांसद संतोष पांडे, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कलेक्टर गोपाल वर्मा, डीएफओ निखिल अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed