{"_id":"67f8b058b884738c310167c3","slug":"more-than-12-operators-in-kabirdham-defrauded-of-rs-1-5-crore-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: 12 से ज्यादा गुड़ उद्योग संचालकों से ठगी, किसी से दो तो किसी से लिए पांच लाख एडवांस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: 12 से ज्यादा गुड़ उद्योग संचालकों से ठगी, किसी से दो तो किसी से लिए पांच लाख एडवांस; जानें मामला
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में गुड़ उद्योग संचालकों से ठगी का मामला सामने आया है। जहां 12 से ज्यादा संचालकों से डेढ़ करोड़ की ठगी हुई है। फिलहाल, मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
कबीरधाम पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन कबीरधाम जिले में होता है। इस जिले में हर साल करीब 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल ली जाती है। इसके अलावा 250 से ज्यादा निजी गुड़ फैक्टरी और दो सहकारी शक्कर कारखाना जिले में संचालित होती है।
Trending Videos
वहीं, जिले के दो दर्जन गुड़ उद्योग संचालकों को दो ठेकेदारों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चपत लगा दी है। उत्तर प्रदेश से मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर गुड़ उद्योग संचालकों से एडवांस राशि ली, लेकिन मजदूर भेजे न ही रुपए वापस किए और फरार हो गया। हर वर्ष सीजन के दौरान ठेकेदारों और गुड़ उद्योग संचालकों के बीच मजदूर उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करते हुए गुड़ उद्योग संचालकों ने बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश के ठेकेदार कुंवरपाल पिता सोमा व मुकेश कुमार कश्यप पिता चंद्रभान से मजदूर उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध किए। करीब दो दर्जन गुड़ उद्योगों से अनुबंध कर मजदूर उपलब्ध कराने एडवांस रुपए लिए और फरार हो गए। किसी गुड़ उद्योग संचालक से 2 लाख तो किसी से 5 लाख रुपए तक एडवांस राशि ली।
लेकिन तय समय पर ठेकेदार ने मजदूर ही नहीं भेजे। इस पर गुड़ उद्योग संचालक जब ठेकेदार से संपर्क करते तो कोई न कोई बहाना बताता। जब गुड़ उद्योग संचालकों का काम प्रभावित होने लगा तो वह ठेकेदार से मिलने पहुंचे तो मजदूर न आ रहे करके बहाना बताया।
इसके बाद रुपए वापस करने की बात कही, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ कर फरार हो गया। पीड़ित गुड़ उद्योग संचालक कबीरधाम एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी के पास उक्त ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग किए। वहीं, एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।