सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   On Republic Day two officers including a female DSP posted district will receive gallantry medals in Kabirdham

Kabirdham: गणतंत्र दिवस पर जिले में पदस्थ महिला डीएसपी समेत दो अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अंजू कुमारी व कवर्धा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को उनके साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व व नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

On Republic Day two officers including a female DSP posted district will receive gallantry medals in Kabirdham
दोनों अधिकारियों ने एसपी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अंजू कुमारी व कवर्धा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को उनके साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व व नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। डीएसपी अंजू कुमारी ने नक्सल मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की पुलिस सेवा में एक नई मिसाल कायम की है। वे नक्सल मोर्चे पर शामिल होने वाली पहली महिला राजपत्रित अधिकारी हैं, जिन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि पुलिस सेवा में महिलाओं की शक्ति और साहस को भी उजागर करती है। उनकी तैनाती के दौरान दंतेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम नहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक मुठभेड़ में उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया। 

Trending Videos


इस अभियान में उनकी टीम ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया व बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री व अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए। यह सफलता इस क्षेत्र में शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इसी प्रकार निरीक्षक लालजी सिन्हा ने बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को कमजोर किया और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 17-18 जून 2021 को दरभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में नक्सल गश्त के दौरान हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में उनकी टीम ने एक महिला नक्सली को मार गिराया व एक AK-47 राइफल समेत कई अन्य हथियार बरामद किए। उनकी निड़रता व समर्पण से नक्सलवाद को कमजोर किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा बहाल हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल व पंकज पटेल ने इन दोनों अधिकारी की बहादुरी और समर्पण को सराहा। उन्हें वीरता पदक मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की निड़रता  व कठिन परिस्थितियों में उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्य अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed