सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police arrested miscreants in Bhoramdev Mahotsav took out a rally with broken chairs in Kabirdham

Kabirdham: भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव मचाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टूटी कुर्सी के साथ निकाली रैली

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में जिले में 26 मार्च को भोरमदेव महोत्सव के दौरान गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान उपद्रवियों ने की तोड़फोड़ की थी। सैकड़ों की संख्या में कुर्सी को तोड़ दिया था। 

Police arrested miscreants in Bhoramdev Mahotsav took out a rally with broken chairs in Kabirdham
टूटी कुर्सी के साथ निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में जिले में 26 मार्च को भोरमदेव महोत्सव के दौरान गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान उपद्रवियों ने की तोड़फोड़ की थी। सैकड़ों की संख्या में कुर्सी को तोड़ दिया था। ये पूरा घटनाक्रम कार्यक्रम स्थल के सबसे पीछे हिस्सा में हुआ था। इसके अलावा कई लोग कार्यक्रम के बाद कुर्सियां अपने घर ले गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू किया। 

Trending Videos


आज 29 मार्च को पुलिस ने भीड़ की आड़ में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कुर्सी तोड़ने और चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170 BNSS के तहत जेल भेजने एसडीएम कवर्धा के समक्ष इस्तगासा पेश किया है। पुलिस ने आज शनिवार दोपहर के समय कवर्धा शहर में आरोपियों के हाथों में टूटी हुई कुर्सी को रखाकर रैली निकाली।एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि महोत्सव के दौरान लगाए गए ड्रोन कैमरों व CCTV से उपद्रवियों की पहचान हुई है। उपद्रवियों की हरकतें रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर दोषियों की शिनाख्त हुई। कबीरधाम पुलिस ने इन उपद्रवियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि जो भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसे बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शुक्रवार को दो आरोपी को जेल भेजा गया है। आज, शनिवार को 10 आरोपी को एसडीएम कोर्ट कवर्धा में पेश किया जा रहा है। कुर्सी चोरी करने वालों पर FIR दर्ज हुई है। पकड़े गए 5 उपद्रवी नाबालिग पाए गए है। पुलिस ने उनके पालक को थाना बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई है। पालकों से माफीनामा लिखवाया गया कि भविष्य में उनके बच्चे ऐसी हरकत नहीं करेंगे। चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed