सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police caught eight accused gambling in Kabirdham district

कबीरधाम: जंगल में खेला जा रहा था जुआ, पुलिस ने दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Aug 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार पुलिस ने जंगल में चल रहें जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से नगद राशि व मोबाइल समेत कुल 1.12 लाख रुपए की जब्ती की है। 

Police caught eight accused gambling in Kabirdham district
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार पुलिस ने जंगल में चल रहें जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से नगद राशि व मोबाइल समेत कुल 1.12 लाख रुपए की जब्ती की है। 
Trending Videos


थाना प्रभारी एसआई तरन दास ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतिनपुर जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही जंगल के सुनसान इलाके में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भाग खड़े हुए, लेकिन आठ जुआरी पुलिस के शिकंजे में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पकड़े गए आरोपी में संजय पिता मुरली अग्रवाल व उमेश पिता रेकचंद अग्रवाल दोनों निवासी रेंगाखार, जिला कबीरधाम, परसराम पिता महाजन साहू, ग्राम लोहारीडीह, जिला कबीरधाम, चन्द्रदीप पिता रतीराम, तेजलाल पिता मोहनलाल, मनीष सिंह पिता देवेन्द्र सिंह कल्चूपरी ये तीनों निवासी थाना बिरसा, जिला बालाघाट (एमपी) व चुलेश पिता सालिक यादव, कौशिक पिता हरीशचन्द्र सरकार दोनों निवासी साल्हेसवारा, जिला केसीजी (सीजी) शामिल है। यहां से नगद 54 हजार 700 रुपए व 8 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 58 हजार रुपए जब्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed