सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police takes swift action in ganja smuggling case 20 kg ganja seized from four accused in Kabirdham

Kabirdham: गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार आरोपियों से 20 किलो गांजा जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

गांजा तस्करी के मामले में कबीरधाम पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में चार आरोपी से 6.50 लाख रुपए के 20 किलो गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई दशरंगपुर पुलिस चौकी ने किया है।

Police takes swift action in ganja smuggling case 20 kg ganja seized from four accused in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांजा तस्करी के मामले में कबीरधाम पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में चार आरोपी से 6.50 लाख रुपए के 20 किलो गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई दशरंगपुर पुलिस चौकी ने किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हाई स्कूल दशरंगपुर एनएच-30 पर मौजूद थी। बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG-07-BX-5675 को रोककर जांच की गई। वाहन में चालक धनराज पवार उम्र 26 व कंडक्टर सीट पर बैठे मोहम्मद इरफान खान उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी जिला राजनांदगांव(छग) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। 

Trending Videos


जांच के दौरान वाहन की डिक्की से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 6.320 किलो निकला। इस गांजे की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांजा के साथ एक कार कीमत 5 लाख रुपए व तीन एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 24 हजार को जब्त किया है। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई पिपरिया थाना पुलिस ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा की ओर से गांजा तस्करी के लिए एक वाहन क्रमांक OD-10-Z-4668) आ रहे है। सूचना पर थाना पिपरिया की टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिक्की व सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 14.833 किलो गांजा बरामद किया।गांजे की अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपए है। आरोपी का नाम भगवन मांझी उम्र 34 व के. राजेश उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी जिला कोरापुट (उड़ीसा) है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांजा के साथ-साथ एक वाहन कीमत 6 लाख रुपए व तीन मोबाइल कीमत 24 हजार रुपए को जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील किया कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को तुरंत दें,ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed