सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Returned emotions not mobiles Kabirdham police handed over lost mobiles worth Rs 35 lakh to their owners

मोबाइल नहीं-भावनाएं लौटाई : कबीरधाम पुलिस ने 35 लाख रुपए के गुम मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन केवल एक संचार उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की व्यक्तिगत, व्यावसायिक व सामाजिक जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

Returned emotions not mobiles Kabirdham police handed over lost mobiles worth Rs 35 lakh to their owners
मोबाइल पाकर खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन केवल एक संचार उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की व्यक्तिगत, व्यावसायिक व सामाजिक जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके गुम होने का अर्थ है एक आम नागरिक के दैनिक जीवन में असहायता, चिंता और असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होना। ऐसे में कबीरधाम पुलिस द्वारा गुम मोबाइल की बरामदगी और सुपुर्दगी का यह प्रयास न केवल तकनीकी रूप से सफल अभियान है, बल्कि जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और गहराई देता है। आज मंगलवार को कबीरधाम जिले की साइबर सेल ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य करते हुए 174 गुम मोबाइल फोन को ट्रैक कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने में सफलता हासिल की है। 

Trending Videos


इन मोबाइलों के कीमत लगभग 35 लाख रुपए है। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने कहा कि पुलिस अब केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक युग की आवश्यकताओं को समझते हुए नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्या में सहभागी बनने का प्रयास कर रही है। साइबर अपराधों के बढ़ते प्रचलन में गुम मोबाइलों की ट्रैकिंग और बरामदगी एक चुनौती है, लेकिन यह हमारे लिए सेवा का अवसर भी है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि अधिकांश मामलों में नागरिकों द्वारा समय पर रिपोर्ट दर्ज कराना और IMEI नंबर की जानकारी उपलब्ध कराना इस सफलता की कुंजी रहा। इसके साथ ही उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत कर ऐसे स्थानों तक पहुंच बनाई, जहां से डिवाइस सक्रिय किए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मोबाइल को ट्रैक किया 
साइबर विंग के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि टीम ने विभिन्न नेटवर्क प्रोवाइडर्स, डिवाइस IMEI ट्रैकिंग सिस्टम, और डिजिटल निगरानी टूल्स का उपयोग करते हुए इन मोबाइलों की स्थिति का पता लगाया। खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ धैर्य, निरंतर प्रयास और नागरिकों से संवाद की भी महती भूमिका रही। मोबाइल गुम होने पर “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल का भी उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed