{"_id":"677933a7d4320838100deca9","slug":"road-accident-in-kabirdham-passenger-laden-metador-and-mazda-vehicle-collide-more-than-20-injured-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में सड़क हादसा: सवारियों से भरी मेटाडोर और माजदा वाहन में टक्कर, 20 से ज्यादा घायल, सात रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में सड़क हादसा: सवारियों से भरी मेटाडोर और माजदा वाहन में टक्कर, 20 से ज्यादा घायल, सात रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। यह घटना आज शनिवार शाम 5 बजे सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनटोला और सिल्हाटी के पास की है।
हादसे के बाद वाहन के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। यह घटना आज शनिवार शाम 5 बजे सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनटोला और सिल्हाटी के पास की है। सवारी से भरी मेटाडोर और माजदा वाहन में टक्कर हुआ है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है, इनमें से 7 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इन्हे कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार मेटाडोर में करीब 40 से अधिक लोग सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम दैहानडीह से विचारपुर जा रहे थे। वहीं राजनांदगांव की तरफ से आ रहीं माजदा के साथ भिड़ गई। हादसे के बाद वाहन में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने डॉयल 112 व पुलिस को जानकारी दी। मौके से घायलों को सहसपुर लोहारा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। करीब 20 लोग घायल हुए है, जिसमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रहीं है। इन लोगों को कवर्धा के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। कल शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत व एक घायल हुए थे। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के मोहगांव रोड पर प्रतापपुर-रूसे चौक के पास हुई थी। हादसे में सतवान खान निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) व सलीम खान निवासी बिजनौर (उप्र) की मौत हुई है। ये दोनों ग्राम जंगलपुर की एक गुड़ फैक्ट्री में काम करते थे। जिले में बीते तीन दिन के भीतर सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी 5 लोग बाइक सवार थे व हेलमेट नहीं पहने थे।