सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Road accident in Kawardha One killed two injured in a painful road accident middle aged man

कवर्धा में सड़क हादसा: दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल, सड़क में गिरे अधेड़ को ट्रक ने कुचला

अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Nov 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई।

Road accident in Kawardha One killed two injured in a painful road accident middle aged man
दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक में पीछे में सवार व्यक्ति सड़क में गिर गया। इसके ठीक पीछे से आ रहे ट्रक में कुचला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के कई हिस्से टुकड़ों में विभाजित हो गया। 

Trending Videos


पुलिस ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को उठाया। वहीं दोनों बाइक के टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। आज रविवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना कवर्धा ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। पूर्व में भी इसी सड़क पर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। इससे दोनों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसा के हिसाब से ठीक नहीं जा रहा है। इस साल नवंबर माह तक पूरे जिले के सड़क हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौत बाइक सवार की हुई। एक भी मामले में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार देर रात को  हुए हादसे में भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed