सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Road accidents are increasing in road safety month six people died in district within five days in Kabirdham

कबीरधाम: सड़क सुरक्षा माह में ही बढ़ रहे सड़क हादसे, पांच दिन के भीतर जिले में छह की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Jan 2025 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में एक जनवरी से 35वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू किया है। इस सड़क सुरक्षा माह में ही जिले में एकाएक सड़क हादसे बढ़ रहे है। स्थिति ऐसी है कि इस माह के 5 दिन के भीतर अब 6 वी मौत हो गई है।

Road accidents are increasing in road safety month six people died in district within five days in Kabirdham
सड़क सुरक्षा माह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में एक जनवरी से 35वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू किया है। इस सड़क सुरक्षा माह में ही जिले में एकाएक सड़क हादसे बढ़ रहे है। स्थिति ऐसी है कि इस माह के 5 दिन के भीतर अब 6 वी मौत हो गई है। ये 6वी मौत कल शनिवार देर रात 9 बजे हुई हैं।अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हुई है। यह हादसा कवर्धा शहर से बाहर रायपुर - नांदगांव बाईपास के पास हुआ है।मृतक युवक का नाम जितेंद्र यादव पिता रामाधार यादव उम्र 22 निवासी ग्राम सोनपुरी (रानी ) है। 

Trending Videos

ये रात को कवर्धा से अपने बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी अज्ञात ट्रक ने इसे अपने चपेट में लिया। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने युवक को जिला अस्पताल कवर्धा लेकर आए, जहां उसके आने से पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले में लगातार सड़क हादसा में इजाफा हुआ है। 2024 में रिकॉर्ड 152 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कि जिले में अब तक का सबसे ज्यादा है। इधर,इस माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान यातायात विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे, जिनमें विद्यालयों में जागरूकता सत्र, नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों के लिए कार्यशालाएं, प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान, रैली एवं साइकिल मार्च, और पोस्टर-पंपलेट वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हर नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed