सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Sugarcane farmers cheated of Rs 19.31 lakh accused arrested from Maharashtra after one year sent to jail in K

Kabirdham: गन्ना किसानों से 19.31 लाख रुपये की ठगी, एक साल बाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ आरोपी, भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

आज गुरुवार को कबीरधाम पुलिस ने गन्ना किसानों से 19.31 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद बीते एक साल से फरार चल रहा था।

Sugarcane farmers cheated of Rs 19.31 lakh accused arrested from Maharashtra after one year sent to jail in K
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज गुरुवार को कबीरधाम पुलिस ने गन्ना किसानों से 19.31 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक साल बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद बीते एक साल से फरार चल रहा था। मामला जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान ने बताया कि पीड़ित रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी उम्र 39 निवासी ग्राम रूसे थाना पांडातराई ने चार मार्च 2024 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रूसे में गुड़ निर्माण की फैक्ट्री है। 

Trending Videos


वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता, निवासी ककराला, थाना अलापुर, जिला बदायूं (यूपी) ने फैक्ट्री किराए पर लेकर संचालन किया था। अनुबंध के अनुसार 4 लाख रुपए का भुगतान लंबित था। साथ ही 35 किसान के 12 लाख 64 हजार 76 रुपए, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों के 2 लाख 27 हजार 120 रुपए, फैक्ट्री मैनेजर रमेश चंद्रवंशी के 90 हजार रुपए कुल 19 लाख 31 हजार 196 रुपए का भुगतान किए बिना फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406, 409, 120 (B) का मामला दर्ज कर विवेचना जारी थी। जांच को दौरान पुलिस की टीम ने तासगांव, सांमली (महाराष्ट्र) में दबिश दी। जहां आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कबीरधाम लाया गया,जहां कोर्ट में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed