सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Teachers Association held discussion with Collector in Kabirdham regarding Panchayat civic elections

CG Panchayat Elections 2025: टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर से की चर्चा, सौंपा ज्ञापन; जानें क्या है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव में ड्यूटी को लेकर कुछ शिक्षक नाराज हैं। जिसको लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने आज कलेक्टर से चर्चा की है। मुलाकात के दौरान मतदान दलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई है। 

Teachers Association held discussion with Collector in Kabirdham regarding Panchayat civic elections
टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर से चर्चा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इसी माह जिले के सभी पंचायत और निकाय में चुनाव होने है। इस चुनाव की ड्यूटी को लेकर शिक्षक नाराज है। यहीं कारण है कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात कर मतदान दलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।

Trending Videos


चर्चा के दौरान एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिक्षकों की मतदान दल में ड्यूटी इस प्रकार लगाया जाए कि कोई भी शिक्षक अपने मताधिकार से वंचित न हो। कई शिक्षक का नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत निर्वाचन अर्थात दोनों चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चुनाव की प्रक्रिया अलग-अलग है। अर्थात एक का चुनाव बैलट पेपर से तो दूसरे का ईवीएम मशीन से होना है। अतः ऐसे शिक्षकों को दोनों में से किसी एक निर्वाचन के मतदान दल से मुक्त किया जाए। दिव्यांग, गंभीर बिमारी से पीड़ित, 60 साल से अधिक उम्र के शिक्षक, गर्भवती महिला एवं तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाले महिला शिक्षकों को निर्वाचन कार्य से मुक्त किया जाए।

पंचायत निर्वाचन में मतदान केंद्र में ही मतपत्र की गणना की जाती है। ऐसे में मतदान केंद्रों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था किया जाए। ताकि गणना के समय अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। मतदान दलों के लिए मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा फर्नीचर, शुद्ध पेयजल, महिला कर्मचारियों के लिए पृथक शौचालय और शयन कक्ष, भोजन बनाने रसोईया और भोजन सामग्री, शयन के लिए गद्दा, तकिया आदि की व्यवस्था किया जाए।

कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि कर्मचारियों-अधिकारियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। समस्याओं की गंभीरता का परीक्षण कर कुछ शिक्षकों को मतदान दल से मुक्त भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षकों ने बताया कि इसी माह नौ फरवरी को सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा व नगरीय निकाय मतदान के ठीक दूसरे दिन 12 फरवरी को मतदान दल के अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण रखा गया है, जिसे संशोधित किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed