सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Three separate accidents two dead in Kabirdham

Chhattisgarh Accident: कबीरधाम जिले में तीन अलग-अलग हादसे, दो की मौत, तीन हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक के बाद एक तीन अलग अलग हादसे हुए हैं। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Three separate accidents two dead in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के तीन अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये तीनों हादसे का शिकार बाइक सवार हुए है। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण दो लोगों की मौत हुई है।

Trending Videos


पहली घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत राजनांदगांव मार्ग स्थित दानवीर भामाशाह परिसर के सामने का है, जहां ट्रैक्टर से पुलिस आरक्षक टकरा गया। हादसे में पुलिस आरक्षक चतूर मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा बोड़ला थाना अंतर्गत लेंजाखार के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है। जहां बाइक सवार दो लोगों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक के पीछे बैठे 70 वर्षीय बुजुर्ग भदुल धुर्वे निवासी बधाईकुंडा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति विनोद परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डायल 112 से बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

तीसरी घटना पंडरिया थाना अंतर्गत किशुनगढ़ के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियों गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल को पंडरिया के उपस्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। लेकिन प्रेम साहू (35) निवासी कापादह की मौत हो गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति को कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इन सभी मामले में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed