सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Two arrested for attacking security guard of a liquor shop in Kabirdham

CG News: शराब की दुकान के सुरक्षा कर्मी पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी दबोचे; इस बात पर हुआ विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में शराब की दुकान के सुरक्षा कर्मी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 22 अप्रैल की रात को उसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।

Two arrested for attacking security guard of a liquor shop in Kabirdham
दो आरोपी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सरकारी शराब दुकान बोड़ला के एक सुरक्षा कर्मी पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वर्तमान में सुरक्षा कर्मी का इलाज चल रहा है। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार, लालदास अनंत जो देशी शराब दुकान बोड़ला में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। 22 अप्रैल की रात को उसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos


इस मामले में पुलिस ने धारा 296, 118(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सीडीआर विश्लेषण, गवाहों के बयान एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मुकेश लहरे पिता ईतवारी लहरे उम्र 24 वर्ष, निवासी बबई व वेंकट मरकाम पिता पंचम सिंह मरकाम उम्र 19 वर्ष, निवासी कोयलारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। मुकेश लहरे द्वारा पीड़ित को शराब दुकान में सेल्समेन के पद पर लगाने के नाम पर 90 हजार रुपये लिए गए थे, जिसमें से 80 हजार रुपये वापस किया गया, किंतु 10 हजार रुपये नहीं देने पर आरोपी नाराज हो गया।

22 अप्रैल को मुकेश ने वेंकट के साथ मिलकर हमला करने की योजना बनाई। रात 2:30 बजे दोनों आरोपी मोटर साइकिल CG 09 JC 9744 से बोड़ला पहुंचे। शराब दुकान के पीछे महुआ के पेड़ के नीचे वाहन खड़ा कर पेड़ के सहारे छत पर चढ़े। मुकेश ने वायर कटर से बिजली की लाइन काट दी, जिससे सीसीटीवी और लाइट बंद हो गए।

अंधेरे का फायदा उठाकर वेंकट ने सामने से आकर लालदास पर धारदार चाकू से दो बार वार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, वायर कटर एवं मोटरसाइकिल जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आज एक मई गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed