{"_id":"684d2f6f55957fa8b40a35e5","slug":"chhattisgarh-five-members-of-the-same-family-consumed-poison-in-kanker-three-children-died-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। यह पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जहर खाने वालों में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि माता-पिता का इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। यह पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जहर खाने वालों में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि माता-पिता का इलाज जारी है।
Trending Videos
कांकेर के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर के पीव्ही-70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार में 3 बच्चों के साथ माता पिता ने जहर खाया। तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकजानकारी के मुताबिक, मरने वाले बच्चों में वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष), देवराज बैरागी (5 वर्ष) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों की माने तो पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों में विवाद हुआ था। घटना स्थल पर कमरे में खाना परोसा हुआ मिला जिससे स्पष्ट है कि दंपत्ति ने अपने तीनों बच्चों के साथ खाना खाया और इसी खाने में जहर मिलाया गया।
देर रात जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो ग्रामीणों ने दंपत्ति को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुँचाया लेकिन तीनों बच्चों को वहीं छोड़ दिया गया। जिन्हें सुबह डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना हैं कि जब तक ग्रामीण उनके घर पहुंचे तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी और सबके मुँह से झाग निकल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।