सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   MP Bhojraj Nag shows his fierce side scolds an officer in a crowded camp in Kanker

Kanker: सांसद भोजराज नाग का दिखा रौद्र रूप, भरे शिविर में अफसर की लगा दी क्लास, जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 May 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद भोजराज नाग का एक बार फिर रोद्र रूप देखने को मिला। सांसद ने भरे शिविर में एक अफसर की क्लास लगा दी। अफसर को फटकार लगाते ही शिविर में मौजूद अन्य अफसर भी सहम उठे।

MP Bhojraj Nag shows his fierce side scolds an officer in a crowded camp in Kanker
सांसद भोजराज नाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांसद भोजराज नाग का एक बार फिर रोद्र रूप देखने को मिला। सांसद ने भरे शिविर में एक अफसर की क्लास लगा दी। अफसर को फटकार लगाते ही शिविर में मौजूद अन्य अफसर भी सहम उठे।

Trending Videos


ग्रामीणों को समस्याओं से मुक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार मना रही है। जगह जगह समाधान शिविर भी आयोजित किये जा रहे है। इसी तर्ज पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में गुरूवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।जिसमे कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी समेत प्रशासन का पूरा अमला मौजूद रहा। इसी बिच ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे काम से ग्रामीणों को हो रही परेशानीओ से सांसद भोजराज नाग को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में ही सांसद भोजराज नाग ने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को भरे मंच में बुला कर जमकर फटकार लगाई। सांसद ने कहा की सुशासन तिहार को मज़ाक बना के रखे हो,ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लो।ठेकेदार पर कार्रवही नहीं करने पर कमीशन खाते हो तक अफसर को कह दिया गया।और जल्द समस्या से मुक्त करने के निर्देश अफसर को दिये। गौरतलब है की इलाके के तमाम ग्राम पंचायतो मे जल जीवन मिशन का काम जारी है लेकिन ग्रामीणों को इसका फायदा नहीं मिल रहा और विभाग के अफसर ठेकेदारों पर किसी प्रकार की कोई कारवाई भी नहीं करते। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए तरह तरह की परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण उक्त समाधान शिविर में ग्रामीण पहुंचे थे।

सांसद भोजराज नाग का यह रोद्र रूप कोई नई बात नहीं है। सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बारतने वाले अफसरों पर अक्सर इस तरीके का क्लास लगाया करते है। इसके पहले कांकेर तत्कालीन कलेक्टर रहे शमी आबिदी पर भी एक शिविर के दौरान भड़के थे। इसके बाद कच्चे में एक सड़क ठेकेदार पर और एक थाना प्रभारी पर भी,इसके आलावा दर्जनों मामले ऐसे है जहाँ पर सांसद भोजराज नाग जमकर फटकार लगाने की स्थिति सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed