{"_id":"68e4d84c773b3f119a09cd16","slug":"newborn-fetus-thrown-in-the-open-bitten-by-dog-at-night-police-investigating-the-case-in-kanker-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: नवजात का भ्रूण खुले में फेंका, रात में कुत्ते ने नोचा, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: नवजात का भ्रूण खुले में फेंका, रात में कुत्ते ने नोचा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात शिशु के भ्रूण को खुले में फेंक दिया गया, जिसे देर रात एक कुत्ते ने नोच डाला। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात शिशु के भ्रूण को खुले में फेंक दिया गया, जिसे देर रात एक कुत्ते ने नोच डाला। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह घिनौनी करतूत भानुप्रतापपुर शहर के सुभास पारा की है। देर रात 1 बजे लोगों ने एक कुत्ते को भ्रूण नोचते हुए देखा, जिसके बाद तस्वीरें ली गईं और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर से लोगों के मन में गहरी खामोशी भरी हुई है और इस भ्रूण को खुले में फेकने वाले साथ ही गर्भपात कराने वाले अस्पताल की निंदा की जा रही है।
Trending Videos
पुलिस जांच में जुटी
मामले की गम्भीरता को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने तस्वीर देखते ही भ्रूण की खोजबीन शुरू कर दी थी पर अब तक शव का पता नई चल पाया है, फिरहाल पुलिस गर्भपात करवाने वाले अस्पताल और भ्रूण को फेंकने वाले व्यक्ति की पता तलाश करने आसपास में पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात को लेकर छिड़ी गहरी बहश
भानुप्रतापपुर की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर गर्भपात के सामाजिक, कानूनी और नैतिक सिद्धांतों पर गहरी बहस छेड़ दी है। खुले में नवजात शिशु का गर्भपात न केवल मानव अपराधियों का पतन दर्शाता है, बल्कि यह भी सवाल उठता है कि यह अवैध रूप से गर्भपात का परिणाम क्या था। कानूनी मित्रता के बावजूद, अवैध और असुरक्षित तरीके से गर्भपात करने वाले अभी भी समाज में मौजूद हैं। पुलिस की जांच में अब इस भ्रूण हत्या को रोकने के लिए अवैध गर्भपात के नेटवर्क की तिहाई तक पहुंच की कोशिश की जा रही है।