सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Police got a big success dreaded Naxalite Prabhakar wife Raje Kange arrested in Kanker

Kanker: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे गिरफ्तार, आठ लाख का था इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Jan 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

Police got a big success dreaded Naxalite Prabhakar wife Raje Kange arrested in Kanker
नक्सली प्रभाकर की पत्नी राज कांगे व सहयोगी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।  रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी भी थी। कौड़ोसाल्हेभाट गांव से पुलिस ने प्रभाकर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। 

Trending Videos


मिली जानकारी के मुताबिक राजे कांगे ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांकेर पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन के तहत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। 11 जनवरी को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती एवं नक्सल सहयोगी और शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मालती उर्फ राजे से पूछताछ की जा रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed