सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kisan Congress protested over pending payment of Rs 40 crore for sugarcane in Kabirdham

कबीरधाम: गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों का 40 करोड़ रुपये भुगतान लंबित, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 May 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में प्रतिवर्ष 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है और जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाने व 200 से अधिक निजी गुड़ फैक्ट्रियां संचालित हैं। किसान कांग्रेस के नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन से बार-बार अनुरोध के बावजूद भुगतान लंबित है।

Kisan Congress protested over pending payment of Rs 40 crore for sugarcane in Kabirdham
किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों को 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को किसान कांग्रेस ने पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी थाली बजाते और बेशरम का फूल लहराते हुए कारखाना का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

Trending Videos


कबीरधाम में प्रतिवर्ष 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है और जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाने व 200 से अधिक निजी गुड़ फैक्ट्रियां संचालित हैं। किसान कांग्रेस के नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन से बार-बार अनुरोध के बावजूद भुगतान लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानों के हक के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसानों की स्थिति बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed