फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: 2-km Traffic Jam on Korba–Bhilai Road After Trailer Breaks Down, School Buses Among Vehicles Stuck

Korba: ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार, कोरबा-भिलाई मार्ग पर 2 किमी लंबा जाम, स्कूल बसें और यात्री घंटों फंसे

Wed, 29 Jul 2026 10:12 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

कोरबा-भिलाई मार्ग पर बुधवार सुबह ट्रेलर के ब्रेकडाउन होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में स्कूली बच्चों से भरी बसें, एंबुलेंस, चारपहिया और भारी वाहन घंटों फंसे रहे।

विज्ञापन
Korba News: 2-km Traffic Jam on Korba–Bhilai Road After Trailer Breaks Down, School Buses Among Vehicles Stuck
जाम में फंसे लोग

विस्तार

आज सुबह कोरबा-भिलाई मार्ग पर गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगे इस जाम में ट्रेलर, ट्रैक्टर, चारपहिया, कार, बाइक सवारों के साथ-साथ बच्चों से भरी स्कूल बसें भी फंस गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौ माता चौक के पास एक ट्रेलर अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई। संकरे मार्ग और भारी वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति देखते ही देखते विकराल हो गई।
विज्ञापन


जाम में फंसी स्कूल बसों के कारण दर्जनों बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। कई बच्चे 30-40 मिनट की देरी से कक्षाओं में पहुंचे। वहीं चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। लोग घंटों वाहनों में फंसे रहने के बाद पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रेक डाउन ट्रेलर को साइड में हटवाकर वाहनों को एक-एक कर निकाला। करीब 8 बजे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: माओवाद मुक्त माहौल में बीजापुर मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश


जाम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना सुबह के समय जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहनों की अधिकता, सड़क की तंगी और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जाम की स्थिति से बचने के लिए कुछ लोग नहर किनारे से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन बरसात के कारण वहां कीचड़ और जलभराव की समस्या है। ऐसे में मजबूरन लोगों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।

वाहन चालकों ने कहा कि प्रशासन को इस मार्ग पर सुबह के पीक आवर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समय सीमा तय करनी चाहिए और नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और ब्रेक डाउन वाहनों को हटाने के लिए त्वरित व्यवस्था बनाई जाए। अन्यथा रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और मरीजों को परेशानी होती रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed