सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth and Teacher Die in Two Road Accidents Accidents Attributed to Unlit Roads in Korba

Korba : दो सड़क हादसों में युवक और शिक्षक की हुई मौत, अंधेरी सड़कों के चलते हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में ‘दो लोगो की मौत हो हो गई सड़क पर अंधेरा’ लाईट नही होने के चलते यह घटना सामने आई है। 

Youth and Teacher Die in Two Road Accidents Accidents Attributed to Unlit Roads in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में ‘दो लोगो की मौत हो हो गई सड़क पर अंधेरा’ लाईट नही होने के चलते यह घटना सामने आई है। शुक्रवार की देर रात पहली घटना सामने आई। सीताराम चौक चकचकवा पहाड़ के पास हुई। ऐतमानगर निवासी शिपाल पोर्ते पिता तीज राम पोर्ते 25 वर्षीय अपनी बाइक से सवार होकर ग्राम सिंघिया से वापस ऐतमानगर जा रहा था। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और सड़क पर मुरूम का ढेर पड़ा हुआ था। अंधेरे के कारण शिपाल को यह ढेर नजर नहीं आया और उसकी बाइक सीधे मुरूम पर चढ़कर पलट गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर लाइटें चालू होतीं, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Trending Videos


दूसरी घटना शुक्रवार की देर रात सामने आई जहा तानाखार बरपाली के पास घटित हुई। पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ शिक्षक जय पांडेय अपनी कार से किसी कार्यवश कटघोरा आए थे। शुक्रवार शाम को बाजार से सब्जी लेकर रात में वापस लौटते समय अंधेरे मार्ग में तानाखार के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, जहाँ नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें NKH कोरबा रेफर किया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काफी मृदुभाषी,सरल और मिलनसार शिक्षक जय पांडेय के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे वर्तमान में संकुल प्रभारी का भी दायित्व निर्वहन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन
कटघोरा से चंदनपुर और चकचकवा पहाड़ तक एनएच मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में वे शो-पीस बनी हुई हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत विभाग से की थी, लेकिन लाइटें चालू नहीं की गईं। कटघोरा-पोड़ी मुख्य मार्ग पर बढ़ते हादसे अब सिस्टम की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय लोगों में एनएच विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।


वहीं सूचना मिलते ही दोनों ही मामले में कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही में जुड़ गई। शनिवार की सुबह मृतक के दोनों परिजनों का बयान दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed