सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Mineral department takes major action seizes 9 vehicles recovers 700 cubic meters of sand in Korba

कोरबा: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, 700 घनमीटर रेत बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल ने कटघोरा और छुरी इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त 9 वाहनों को जब्त किया है।

Mineral department takes major action seizes 9 vehicles recovers 700 cubic meters of sand in Korba
खनिज विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल ने कटघोरा और छुरी इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त 9 वाहनों को जब्त किया है। इस अभियान के तहत करीब 700 घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी मशीन, 1 चैन माउंट मशीन और 1 टिप्पर शामिल हैं। खनिज नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह अभियान जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी
जिला खनिज जांच दल मिट्टी, रेत और कोयला जैसे खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प
जिला प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना और संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करवाना है। यह कदम क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed