सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   fierce fight broke out between two groups during DJ dance at wedding party

Korba News: शादी की पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी में डीजे पर नाचते समय धक्का-मुक्की से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद तेज होने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस पहुंचने तक मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। 

fierce fight broke out between two groups during DJ dance at wedding party
डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दर्री थाना क्षेत्र के मंगल भवन में एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी के दौरान डीजे पर डांस करते हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चार पहिया वाहन और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले युवक फरार हो चुके थे।

Trending Videos


कार्यक्रम में अचानक बिगड़ा माहौल घटना दर्री क्षेत्र के एक युवक की शादी से जुड़ी है। बारात बिलासपुर से दुल्हन लेकर कोरबा लौटी थी। शादी के अगले दिन लड़के पक्ष की ओर से दर्री स्थित मंगल भवन में एक पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पार्टी में बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाने चल रहे थे और लोग नाच रहे थे। इसी बीच, दुल्हन पक्ष के एक युवक का डांस करते समय दूसरे पक्ष के युवक से धक्का-मुक्की हो गई, जो जल्द ही बड़े विवाद में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे आरोपी मारपीट कार्यक्रम स्थल के बाहर तक पहुंच गई, जहां कई वाहनों को निशाना बनाया गया। चार पहिया वाहन और बाइक में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 और दर्री थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। बिलासपुर से आए कुछ युवक घायल अवस्था में मिले, जिनमें से एक के सिर और हाथ पर चोटें आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया।

पुलिस की कार्रवाई जारी दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए, लेकिन घायलों का इलाज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना विवाह समारोहों में उत्पन्न होने वाले छोटे विवादों के गंभीर परिणाम दिखाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed