सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth died in bike collision in Korba road accident one other serious

कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में कुसमुंडा बायपास पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में अंकित शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोनू यादव गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Youth died in bike collision in Korba road accident  one other serious
कोरबा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में दीपका थाना अंतर्गत गंगानगर कुसमुंडा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos


यह घटना शुक्रवार को लगभग शाम चार बजे कुसमुंडा बायपास मार्ग पर गंगानगर के पास हुई। होंडा साइन मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अंकित शर्मा (चौबीस वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अंकित शर्मा गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह गरुड़ नगर कॉलोनी गेवरा में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर वाहन से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल मोनू यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे आगे के इलाज के लिए कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना एक सौ बारह पुलिस को भी दी गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस सड़क हादसे की गहन जांच में जुट गई है।

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed