{"_id":"69a664ddc666a470ac0a71d1","slug":"burglary-near-cseb-police-post-goods-worth-over-2-lakh-stolen-korba-news-c-1-1-noi1487-4012482-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले दुकान में चोरी: छत पर चढ़ शीट तोड़ी, पान-मसाला और महंगी सिगरेट चुरा ले गए; सुरक्षा पर सवाल उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले दुकान में चोरी: छत पर चढ़ शीट तोड़ी, पान-मसाला और महंगी सिगरेट चुरा ले गए; सुरक्षा पर सवाल उठे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएसईबी पुलिस चौकी से सटी दुकान में चोरों ने छत की शीट तोड़ी और उसमें घुस गए। पान-मसाला, महंगी सिगरेट, कोल्डड्रिंक और अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने चोरी के बाद सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर सामान खाया और फरार हो गए।
दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीएसईबी पुलिस चौकी से महज बगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरी हुई। चोरों ने एक दुकान का शीट तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। इस घटना से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending Videos
चोर सीएसईबी मैदान से दुकान की छत पर चढ़े थे। उन्होंने छत का शीट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने पान मसाला, महंगी सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान चुराया। दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार होली के मद्देनजर दुकान में काफी सामान भरा गया था। चोरों के पास पर्याप्त समय था। वे चोरी के बाद सीएसईबी मैदान में बैठकर खाने-पीने का सामान खाकर फरार हुए। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी होना चिंताजनक है। रात में अतिरिक्त बल भी चौकी में उपलब्ध था।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
होली के मद्देनजर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला था। आम जनता से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील भी की गई थी। इसके बावजूद मां दुर्गा डेली नीड्स में चोरी की घटना हुई। ऐसा लगता है कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
लगातार चोरी की घटनाओं से दुकानदार भयभीत
दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर ताला लगा था। चोर छज्जा तोड़कर अंदर घुसे थे और महंगे सामान व चिल्लर पैसे ले भागे। कुछ दिनों पहले भी लगातार पांच दुकानों का ताला टूटा था, जिसके बाद एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार हुए थे। फिर से चोरी की घटना सामने आने से दुकानदार डरे हुए हैं। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर रही है।