Korba: ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, सास और दामाद समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में अंतर्राज्यीय महिला गिरोह की पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
कोरबा के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में अंतर्राज्यीय महिला गिरोह की पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो ग्राहक बनकर दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे एक ज्वेलरी दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। आभूषण देखने के दौरान उन्होंने दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका पाकर सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गईं। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद थी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि कोरबा में चोरी की घटना खान जाम देने के बाद संबलपुर उड़ीसा रवाना हो गए थे पुलिस को गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबलपुर उड़ीसा पहुंची जहां उन्हें एक होटल से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो एक बड़ा खुलासा सामने हुआ जहां वह अलग-अलग राज्यों में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके थे इसमें दो महिला पहले भी और कोलकाता में चोरी के मामले जेल जा चुकी है। कोरबा के बाद संबलपुर उड़ीसा में घटना को अंजाम देने वाले थे इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में सास बहु और दामाद होते हैं जो खुद के कार में इस घटना को अंजाम देते हैं।
पकड़े गए आरोपी नासिर मोल्ला पिता नज़रुल इस्लाम, उम्र 41 वर्ष, निवासी नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल, सजना बीबी पति नासिर मोल्ला, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेकंड नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल,मिथुन चक्रवर्ती पिता मिलन चक्रवर्ती, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुर, थाना निहती, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल,तापसी दास पति चंचल घोष, उम्र 38 वर्ष, निवासी बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल, गुलापी दास पति सुजीत दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी सेकंड बेरा चांपा, थाना देगंगा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रहने वाले है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो सोने के चैन और एक सोने का लॉकेट, जिसकी कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपए है, बरामद किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त XUV300 वाहन को भी जब्त किया गया है।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश करती हैं और चालाकी से दुकानदार को भ्रमित कर चोरी की घटना को अंजाम देती हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, अन्य राज्यों में इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कोरबा पुलिस ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।

korba

korba

korba
