पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Lightning strikes farm farmer father dies son rendered unconscious panic ensues when the son regains consciou

Korba: खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, किसान पिता की मौत, पुत्र बेहोश, पुत्र के होश आने पर मचा हड़कंप

Fri, 03 Jul 2026 06:06 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

कोरबा जिले में मौसम के अचानक बदलने से एक बड़ी अनहोनी हो गई। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे किसान पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई।

विज्ञापन
Lightning strikes farm farmer father dies son rendered unconscious panic ensues when the son regains consciou
korba

विस्तार

कोरबा जिले में मौसम के अचानक बदलने से एक बड़ी अनहोनी हो गई। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे किसान पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र धनेश्वर पटेल गंभीर रूप से बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। आसमान में बादल घिरे थे और बीच-बीच में बिजली चमक रही थी। धनीराम पटेल अपने बेटे धनेश्वर पटेल के साथ खेत पर धान की फसल में छिड़काव कर रहे थे। पिता खेत के मेड़ पर खड़े थे और बेटा छिड़काव में लगा हुआ था। मौसम खराब होते देख दोनों घर लौटने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक जोर की आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली गिरते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ देर तक आसपास सन्नाटा रहा। थोड़ी देर बाद जब पुत्र धनेश्वर को होश आया तो उसने चीख-पुकार मचाई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस की मदद से पिता-पुत्र को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 75 वर्षीय धनीराम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र धनेश्वर पटेल की हालत अब बेहतर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर से खेत पर काम करने निकले पिता की लाश लौटने की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक के बेटे धनेश्वर पटेल ने बताया कि वह और उसके पिता रोज की तरह खेती कर रहे थे। मौसम देखकर दोनों घर निकल ही रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया है। मानसून के दौरान किसानों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर खुले खेतों में काम न करें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed