सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dhirendra Shastri Maharaj Divine 'Shri Hanumant Katha' in Korba, starting March 28

कोरबा में बागेश्वर धाम सरकार: 28 मार्च से होगी हनुमंत कथा, यहां पढ़ें पूरे पांच दिन का क्या है कार्यक्रम

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की दिव्य श्री हनुमंत कथा शुरू होने वाली है। 27 मार्च को 21 हजार माताओं-बहनों की विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Dhirendra Shastri Maharaj Divine 'Shri Hanumant Katha' in Korba, starting March 28
कोरबा मेंं बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांकी मोंगरा स्थित ग्राम ढपढप में शनिवार से बुधवार तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होगा। कथा से ठीक पहले आज शुक्रवार को इक्कीस हजार मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से कोरबा भक्तिमय हो गया है।

Trending Videos


यह आयोजन बांकीमोंगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में हो रहा है। पूरे जिले में कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। मरही दाई मंदिर से कथा स्थल तक इक्कीस हजार माताओं और बहनों की विशाल कलश यात्रा निकली। यह कलश यात्रा आस्था, नारी शक्ति और सनातन गौरव का अद्भुत प्रतीक बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति ने बताया कि कलश यात्रा पूरी तरह निशुल्क थी। कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत सिंह ने इसे कोरबा का सबसे विशाल कथा आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख लोग इस कथा में भाग ले सकते हैं। तैयारियों के लिए कम समय मिला, पर प्रशासन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

 

korba


ये है कार्यक्रम
शनिवार को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भव्य आगमन होगा। इसी दिन पंच दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी होगा। कथा के प्रथम दिवस सफाई कर्मियों द्वारा आरती की जाएगी। रविवार को अपना घर सेवा आश्रम के नवीन भवन निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। सोमवार को दिव्य दरबार का भव्य आयोजन होगा।

 

korba


मंगलवार को बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा संकल्प और घर वापसी कार्यक्रम होगा। बुधवार को एक सौ आठ दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। यह आयोजन की सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है। कथा स्थल पर दस एंबुलेंस, बीस वाटर टैंकर और पाँच फायर ब्रिगेड की व्यवस्था है। निशक्त और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधाएं की गई हैं।

korba


28 मार्च – पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का भव्य आगमन एवं स्वागत, साथ ही पंच दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ
दिव्य श्री हनुमंत कथा के प्रथम दिवस – सफाई कर्मियों द्वारा आरती, जो समाज के सम्मान और सेवा भाव का अद्भुत संदेश देगी
29 मार्च – अपना घर सेवा आश्रम के नवीन भवन निर्माण का संकल्प
30 मार्च – दिव्य दरबार का भव्य आयोजन
31 मार्च – बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा संकल्प एवं घर वापसी कार्यक्रम
1 अप्रैल – 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का नम: सामूहिक विवाह, जो इस आयोजन की सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना का सबसे पावन स्वरूप होगा

कोरबा में होगा अब तक का सबसे विशाल कथा आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन कोरबा में अब तक होने वाली सबसे बड़ी और सबसे भव्य कथा के रूप में इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तैयारियों के लिए समय भले ही कम मिला, लेकिन प्रशासन के सहयोग, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ईश्वर की कृपा से सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। डेढ़ लाख लोग इस कथा में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed