{"_id":"69c63a60fa2e37a7100ef414","slug":"nurse-attacked-with-knife-near-industry-minister-and-mps-bungalow-in-korba-korba-news-c-1-1-noi1487-4096215-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Korba: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री के बंगले के पास नर्स पर चाकू से वार, पीठ में फंसा; पीछे से हमलाकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री के बंगले के पास नर्स पर चाकू से वार, पीठ में फंसा; पीछे से हमलाकर फरार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास शुक्रवार सुबह नर्स युवती पर बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया, चाकू उसके पीठ में घुसा हुआ था। युवती को अस्पताल ले जाया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नर्स की पीठ में फंसा चाकू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड स्थित उद्योग मंत्री और सांसद के बंगले के पास शुक्रवार लगभग 10:30 बजे चाकू बाजी की घटना सामने आई। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि पंप हाउस निवासी युवती निजी अस्पताल की लैब में नर्स है, जो रोज की तरह सुबह 10:30 अपने घर से पैदल निहारिका स्थित लैब में ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान पंप हाउस रोड स्थित मंत्री और सांसद बंगले के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और युवती के पीछे पीठ पर एक चाकू से हमला दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं चाकू नर्स की पीठ पर ही घुसा हुआ था। तभी युवती ने चीख पुकार मचाना शुरू किया तब बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने इस घटना की जानकारी अपने दोस्त को फोन कर दिया। जहां दोस्त मौके पर पहुंचे। जिन्होंने देखा कि उसके पीठ पर चाकू घुसा हुआ था। उसने इस हालत में तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुआ।
वहीं इसकी सूचना मिलते हैं सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जहां मौके पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी पहुंचे।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि युवती से प्राथमिक तौर पर जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि वह पैदल काम पर जा रही थी जहां बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में युवती भी हमला करने वाले युवकों को नहीं पहचान पाई कि आखिर युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं।