सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft in four shops including Sada Adda Cafe two minors including a youth arrested money spent in Goa

Korba : साडा अड्डा कैफे समेत चार दुकानों में चोरी, एक युवक समेत दो नाबालिग गिरफ्तार, गोवा में उड़ाए पैसे

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी उपमार्ग पर स्थित साडा अड्डा दुकान में गुरुवार सुबह चोरी का पता चला। दुकान का शटर आधा खुला था और ताला टूटा हुआ था। सफाईकर्मी ने तत्काल दुकान संचालक को इसकी सूचना दी।

Theft in four shops including Sada Adda Cafe two minors including a youth arrested money spent in Goa
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी उपमार्ग पर स्थित साडा अड्डा दुकान में गुरुवार सुबह चोरी का पता चला। दुकान का शटर आधा खुला था और ताला टूटा हुआ था। सफाईकर्मी ने तत्काल दुकान संचालक को इसकी सूचना दी।

Trending Videos


मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर श्वान दल बुलाया। चोरों की करतूत निगरानी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने निगरानी कैमरे के फुटेज और सूचना के आधार पर एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी राजू दास मुड़ापार पीएम आवास कॉलोनी का निवासी है। राजू इस गिरोह का सरगना है, जो नाबालिगों से चोरी करवाता था। गुरुवार को साडा अड्डा में चोरी करने से पहले पीएम आवास कॉलोनी में गाड़ी की चोरी की थी। एक ही रात में तीनों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ा था। साडा अड्डा के बाद टीपी नगर क्षेत्र में एक बैटरी की दुकान और एक अन्य दुकान में भी चोरी की। इन दुकानों से नकदी रकम चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाद मौज-मस्ती
चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने ब्रांडेड दुकानों से कपड़े खरीदे। उन्होंने तीन से चार हजार रुपये के शर्ट और दो हजार रुपये के जीन्स पतलून खरीदे। ब्रांडेड जूते भी खरीदे गए। इसके बाद सभी गोवा घूमने चले गए। वहां मौज-मस्ती करने के बाद पैसे खत्म हुए और वे कोरबा लौट आए।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस की नजर इन पर थी और मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ा गया। तीनों ने चोरी के पैसों से ही होली की तैयारी की थी। उन्होंने होली कार्यक्रम के दो-दो हजार रुपये के पास भी ले रखे थे। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि तीनों को सीएसईबी चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने राजू दास की गिरफ्तारी और नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed