फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   speeding scooter collides with divider; 9th-grade student dies, friend injured in Korba

Korba: नाबालिगों की लापरवाही बनी जानलेवा, तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई; 9वीं के छात्र की मौत, साथी घायल

Fri, 31 Jul 2026 04:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

कोरबा में तेज रफ्तार और नाबालिग के स्कूटी चलाने की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सुनालिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
speeding scooter collides with divider; 9th-grade student dies, friend injured in Korba
तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई; 9वीं के छात्र की मौत, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटना में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और वंशु कुमार जोशी बुधवार शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था। सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि हर्षवर्धन का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठा वंशु सड़क पर दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धन ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वंशु के कंधे में फ्रैक्चर आया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हर्षवर्धन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। स्कूल में भी शोक का माहौल है। शिक्षक और सहपाठी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों छात्र नाबालिग थे और स्कूटी चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को समझाइश देने के बावजूद नाबालिगों को वाहन सौंपने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। इसी बीच 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई।


कोरबा पुलिस ने एक बार फिर अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाने दें। यातायात नियमों का पालन और जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका ही ऐसे दर्दनाक हादसों को रोक सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed