{"_id":"6a6771d78bdcd8fe8b010313","slug":"villager-dies-by-drowning-in-river-while-fishing-son-jumps-to-save-him-pulls-him-out-but-he-dies-before-reaching-hospital-korba-news-c-1-1-noi1487-4548445-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पिता को डूबता देख बेटे ने लगाई छलांग, बाहर निकाला लेकिन नहीं बची जान; परिजनों का रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पिता को डूबता देख बेटे ने लगाई छलांग, बाहर निकाला लेकिन नहीं बची जान; परिजनों का रोकर बुरा हाल
Mon, 27 Jul 2026 09:03 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:03 PM IST
सार
कोरबा के रजगामार क्षेत्र में पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय राजकुमार खैवार की डूबने से मौत हो गई। बेटे ने नदी में कूदकर पिता को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की पुलकदई नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबते पिता को बचाने के लिए बेटे ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्यामनगर बस्ती निवासी 45 वर्षीय राजकुमार खैवार कारपेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह जाल लेकर पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
पिता की तलाश में निकले बेटे संदीप खैवार को नदी की ओर से आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि राजकुमार गहरे पानी में डूब रहे हैं। संदीप ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद पिता को बाहर निकाल लिया। उसने तत्काल प्राथमिक उपचार देने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
पढ़ें: म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी
करीब आधे घंटे बाद आसपास के लोगों की मदद से राजकुमार को बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलकदई नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।