{"_id":"5c61af8abdec2208332044ec","slug":"leaders-of-opposition-ruckus-in-chhattisgarh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप
भाषा, रायपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर पुलिस का दुरूपयोग करने और पार्टी कार्यकताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तथा जमकर हंगामा मचाया। सदन में भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायकों ने राज्य सरकार पर पुलिस का दुरूपयोग करने, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया। विपक्ष ने इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की।
Trending Videos
सदन में प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और अन्य नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और यहां भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। कौशिक ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल भेजने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय पर काम रोक कर चर्चा कराई जाए। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायक धर्मजीत सिंह ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि राज्य में जनता ने कांग्रेस को बेहतर कामकाज के लिए तथा कल्याणकारी कार्यों के लिए भारी बहुमत दिया है। लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष द्वारा उन राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है जिन्हें मुख्यमंत्री पसंद नहीं करते हैं।
सिंह ने कहा कि ऐसे ही अंतागढ़ टेप कांड मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसढ़ :जे: के नेताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि सुकमा, कोरबा, कवर्धा और गरियाबंद जिलों की पुलिस झूठे आरोपों के आधार पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि पुलिस से कहा जा रहा है कि वह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाएं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय को स्वीकार करें तथा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराएं।

कमेंट
कमेंट X