{"_id":"676414800197b86a8002fc7f","slug":"mega-jam-on-raipur-jabalpur-national-highway-in-kabirdham-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कबीरधाम में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर मेगा जाम, चिल्फीघाटी में परिवहन ठप; यात्री परेशान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कबीरधाम में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर मेगा जाम, चिल्फीघाटी में परिवहन ठप; यात्री परेशान; देखें वीडियो
अमर उजाला नेटर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है। यह जाम कल बुधवार रात 10.30 बजे से लेकर आज गुरुवार शाम छह बजे तक लगा हुआ है।
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है। यह जाम कल बुधवार रात 10.30 बजे से लेकर आज गुरुवार शाम छह बजे तक लगा हुआ है। हालांकि, वन-वे पर छोटे-छोटे वाहनों का आना-जाना लगा हुआ है। इस जाम में मालवाहक ट्रक फंसे हुए है। इसके अलावा कई यात्री बस भी जाम में हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि कल रात जबलपुर की ओर गेहूं लेकर रायपुर जा रहा एक ट्रक घाट के बीच में ही पलट गया। इस कारण जाम लगना शुरू हुआ है। आज दोपहर को गेहूं को किनारे किया गया, जिसके बाद केवल छोटे-छोटे वाहन आना-जाना कर पा रहे हैं। मौके पर पुलिस थाना चिल्फी के स्टॉफ मौजूद है, जो जाम को हटाने में मदद कर रहे है। बता दें कि यह घाटी एमपी-सीजी को आपस में जोड़ती है, लेकिन घाट में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। बीते माह भी यहां जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन