सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   People demonstrated against dilapidated and poor condition of Kawardha-Raipur bypass

Kabirdham: कवर्धा-रायपुर बाईपास की हालत बदहाल, पानी से भरे गड्ढों में बैठकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा-रायपुर बाईपास की जर्जर तथा खस्ताहाल स्थिति को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। गड्ढे भरकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

People demonstrated against dilapidated and poor condition of Kawardha-Raipur bypass
पानी में बैठकर लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा शहर के मिनी माता चौक से होकर गुजरने वाले कवर्धा-रायपुर बाईपास की जर्जर तथा खस्ताहाल स्थिति को लेकर आज शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया। लोगों ने बाईपास में निर्मित हो चुके गड्ढों में भरे पानी में बैठकर व हाथो में अपनी मांग से संबंधित तख्तियां रखकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की। 

Trending Videos


प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। गड्ढे भरकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने बताया इस जर्जर व खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन तथा संबंधित विभाग से करते आ रहे हैं। लेकिन मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिसके कारण इस बारिश के सीजन में लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बाईपास की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पूरा मार्ग कीचड़ तथा गड्ढों से पट गया है। बाईपास के किनारे दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों ने बताया कि मार्ग में इतने बड़े गड्ढे हो चुके है कि किसी भारी वाहन के इन गड्ढों से होकर उतरने पर गड्ढों में भरा बारिश का गंदा पानी उनके दुकानों तक पहुंच जाता है। इन हालातों में समझा जा सकता है कि लोगों को किस तरह की परेशानी उठानी पड़ रही होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed