सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Physical test of candidates who did not appear in Forest Guard recruitment physical test will be held on 8th D

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका, जान लें पूरी प्रक्रिया

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। 
 

Physical test of candidates who did not appear in Forest Guard recruitment physical test will be held on 8th D
फिजिकल टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत 65 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख व दक्षता परीक्षा 25 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में कुल 29 हजार 892 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है, जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। 

Trending Videos


अभ्यर्थी अब आठ दिसंबर को सुबह छह बजे पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर परीक्षा में शमिल हो सकते। वन मंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि वंचित अभ्यर्थियों को यह आरक्षित तिथि विशेष रूप से उनके आवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों फिजिकल टेस्ट का आयोजन अलग-अलग वन मंडल में किया जा रहा है। भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली न हो, इसके लिए शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। लंबाई व सीना माप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होने के बाद अभ्यर्थियों को बारकोड युक्त चेस्ट जारी कर उनके पैर में गैजेट लगाया जाता है। इस गैजेट का उपयोग 200 व 800 मीटर दौड़ में किया जा रहा है, जिसका सटीक आंकड़ा तुरंत डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। दौड़ के बाद गोला फेंक, लंबी कूद परीक्षा में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा। इसमें भी तुरंत सटीक आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed