सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Narendra Modi Appeal Impact: Assembly Speaker Raman Singh Reduces His Carcade

पीएम मोदी की अपील का असर: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, प्रदेशवासियों से भी किया यह अनुरोध

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 13 May 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Assembly Speaker Raman Singh: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से की गई अपील का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

PM Narendra Modi Appeal Impact: Assembly Speaker Raman Singh Reduces His Carcade
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

CG Assembly Speaker Raman Singh: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से की गई अपील का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने अपने प्रोटोकॉल काफिले से चार वाहनों का उपयोग कम करने का फैसला लिया है।

Trending Videos


डॉ. सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य की भावना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, तब परिवार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसाधनों के संरक्षण का संदेश हम सभी भारतवासियों के लिए अनुकरणीय है।  ऐसे समय में हर जनप्रतिनिधि और नागरिक का दायित्व बनता है कि वह संयम, सादगी और जिम्मेदारी का परिचय दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन







आमजनता से भी की ये अपील
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी है और उसी भावना के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही  सिंह ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से समझें। जरूरत के हिसाब से संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित में सहयोग की भावना के साथ आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed