{"_id":"6a4a3185edde287e8d0f0249","slug":"a-heavy-vehicle-ran-over-motorcyclists-two-died-and-a-third-is-in-critical-condition-the-accident-occurred-on-the-bangursia-hamirpur-road-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4468840-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
Sun, 05 Jul 2026 04:16 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 04:16 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक तमनार क्षेत्र के निवासी थे और किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार सुबह करीब 10:40 बजे वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रकाश राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्रारंभिक जांच के दौरान करीब 21 वर्षीय एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 21 वर्षीय ज्ञानचंद मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के निवासी थे और किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।