{"_id":"6a1c257b7e130ba34707daa5","slug":"a-speeding-truck-crushed-seven-cattle-killing-five-and-seriously-injuring-two-on-the-bharatmala-route-police-are-searching-for-the-accused-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4342885-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत, दो गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक ने 7 मवेशियों को कुचला, 5 की मौत, दो गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटन में 5 मवेशियों की मौत हो गई हैं वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
धरमजयगढ़ थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटन में 5 मवेशियों की मौत हो गई हैं वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतमाला मार्ग पर काजू बाडी के पास बीती रात 9 बजे के आसपास सड़क किनारे बैठे 7 बैलों को अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इस घटना में मौके पर ही पांच बैलों की मौत हो गई है वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। इस घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृत मवेशियों का पंचनामा करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि बीती रात की यह घटना है, जिसमें पांच बैलों की मौत हुई है। घटनाकारी वाहन का नंबर पुलिस को मिल गया है, चालक की पतासाजी की जा रही है।