सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Villager murdered by stabbing in Raigarh

रायगढ़ में कत्ल: खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, कोटवार और उसके बेटों पर ग्रामीण की हत्या का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले के उरबा गांव में खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के कोटवार ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Villager murdered by stabbing in Raigarh
तमनार थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद गांव के कोटवार ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में शनिवार रात गांव के कोटवार हरिराम चौहान (50) ने अपने दो बेटों आकाश चौहान (22) और एक नाबालिग के साथ मिलकर दामोदर राठिया (35) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दामोदर राठिया ने हरिराम चौहान को अपने घर भोजन के लिए बुलाया था। भोजन के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद हरिराम चौहान ने फोन कर अपने बेटों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर दामोदर राठिया पर धारदार चाकू से सात से आठ वार किए। गंभीर रूप से घायल दामोदर राठिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम उरबा पहुंची। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed